छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने किया बिहान रसोई एवं बिहान चौपाटी का किया औचक निरीक्षण बिहान रसोई के संचालन, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा, समूह की दीदियों की सराहना की

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बिहान रसोई एवं बिहान चौपाटी का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर भी उपस्थित थे निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बिहान रसोई के संचालन, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रख-रखाव तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, रसोई परिसर की साफ-सफाई तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए प्रभारी सचिव श्रीमती संगीता ने बिहान रसोई के सफल संचालन के लिए स्व-सहायता समूह की दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं उन्होंने समूह की महिलाओं को अपने कार्यों का और अधिक विस्तार करने, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बिहान रसोई केवल भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक विकास का एक प्रभावी मॉडल है। इससे समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं उन्होंने समूह की महिलाओं को गुणवत्ता, स्वच्छता और सेवा भावना को बनाए रखते हुए कार्य करने की सलाह दी प्रभारी सचिव ने बिहान चौपाटी का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला समूहों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर जिला पंचायत में उपस्थित डीपीएम श्री रमेश वर्मा, श्री आशीष सिंह, बीपीएम श्री हेमंत तिर्की, सहायक कर्मचारी, क्लस्टर पदाधिकारी, बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, बिहान समूह की दीदियाँ, क्लस्टर संगठन के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *