बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)
बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि देश
की जनता व विशेषकर युवाओं के लिए राजीव गांधी हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके आर्दश, उच्च विचार, मिलनसार स्वभाव और दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत दुनिया में आईटी शक्ति बन पाया है। वे भारत में आईटी क्रांति के जनक थे। विधायक ने कहा कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के नियमों का पालन करते हुए इस बार कार्यालय में स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उन्होंने अपने निवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन किया। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नमन करते हुए कहा कि आईटी के क्षेत्र में भारतीय पूरे विश्व में धूम मचा रहे है जिसका श्रेय पूर्ण रूप से भारत रत्न राजीव गांधी को जाता है। इसके अलावा राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में पंचायती राज को बढ़ावा देने का काम किया था। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी व
संचार क्रांति का अलख जगाने, महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत करने, देश को आईटी में आगे बढ़ाने सहित कई कल्पना को साकार किया जिनका फायदा आज आम आदमी को हो रहा है। विधायक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।
फोटो कैप्शन:- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review