मुबारकपुर के गोल्डन पॉम के उपभोक्ता अघोषित बिजली कट से हो रहे परेशान।
May 19th, 2026 | Post by :- | 1 Views

मुबारकपुर/डेराबासी :अशोक शर्मा।                                                            लालड़ू सब डिविजन के अंतर्गत मुबारक पुर के गोल्डन पॉम में पिछले दो दिन से अघोषित पावर कट लग रहे है। आज भी सुबह 10 बजे से कट लगे हे गोल्डन पॉम सोसाइटी जो पूर्णतया रिहायशी कालोनी हे, में सुबह से बिजली न होने से निवासी बेहाल हो रहे है। निवासी विकी ,अमन ओम प्रकाश शर्मा ने बताया पिछले दो दिन से बिजली के अघोषित कट से लोगों को परेशानी हो रही हे। जब की कंप्लेंट सेंटर का मोबाइल कोई जवाब नहीं देता, और एस डी ओ से संपर्क के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगो ने इस बात का रोष हे बिजली के कट के बारे में उपभोक्ताओं को भी उनके मोबाइल पर बिजली के अघोषित अवगत कराया जाना चाहिए। गोल्डन पॉम के निवासियों ने इलाके के एक्सीन व एस सी को भी इस अघोषित कट बारे अवगत कराया ताकि तपती गर्मी में लोगों को बिजली सप्लाई में राहत मिल सके।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।