राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र क्लस्टर स्तर पर एस.एम.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
September 21st, 2019 | Post by :- | 545 Views

कुरुक्षेत्र, ( सुरेश पाल सिंहमार )    ।         राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र  क्लस्टर स्तर पर एस.एम.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता प्राचार्या श्रीमती सन्तोष शर्मा जी द्वारा की गई।

इस एस.एम.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना था। विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कौशिक जी ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की व कार्यशाला का शुभारम्भ किया।  मुख्यअतिथि  आगमन पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

कक्षा आठ की छात्रा आशु द्वारा “पेड़ लगाओं जीवन बचाओं” पर हरियाणवी रागणी भी प्रस्तुत की गई, विद्यालय की सातवीं  आठवीं कक्षा की छात्रों द्वारा “महारा हरियाणा” पर समूह गान प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम में 9th कक्षा के छात्र आदेश द्वारा देश की एकता अखण्डता पर बहुत सुन्दर कविता प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश जी द्वारा अब्राहिम लिंकन की कहानी के माध्यम से सभा  उपस्थित सभी की जागरूक किया गया।   प्राध्यापक श्री शिव कुमार द्वारा “पानी बचाओ” पर कविता के माध्यम से सन्देश दिया गया।

कार्यक्रम में स्काउड गाईड की डी.ओ.सी. मैडम सुनीता कपूर द्वारा केम्पिंग के महत्व पर विशेष जानकारिया देकर जागरूक किया गया कि छात्र छात्राएं हर परस्थिति में अपने आपको अनुकूल बनाकर आगे बढ़ते रहे।

एस.एम.सी. इंचार्ज श्री महाबीर सिंह ने भी माता पिता को समझाया कि वे  एस.एम.सी. की बैठकों में अवश्य भाग ले। मनोविज्ञानिक प्राध्यापक श्री राजेश ने एकत्रित बच्चों के सीखने के स्तर पर विशेष जानकारिया दी।

कार्यकर्म में मुख्यातिथि श्री विनोद कौशिक, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने सभी शिक्षकों व अभिभावकों को आपस में तालमेल बनाकर चलने को कहा ताकि बच्चों के भविष्य को उज्वलता की और ले जाया जा सके।

विद्यायल की प्राचार्या श्रीमती सन्तोष शर्मा ने माता पिता को प्रथम गुरु बतलाया और छात्र छात्रों को अपने अध्यापकों की तरह ही माता पिता को सम्मान देने की बात कही, क्योंकि कोई भी इंसान अपने जन्मदाता माता पिता का कर्ज नहीं चूका सकता।

मुख्यध्यापिका श्रीमती नीलम नागपाल ने कार्यक्रम में विशेष रूप से आये सभी एस.एम.सी. सदस्य, प्रधान, मुख्यशिक्षको एवं माननीय मुख्यअतिथि महोदय का धन्यवाद किया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने शपथ ली की बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संतोष शर्मा, श्री राजेश कुमार एवं श्री राजेन्द्र कुमार प्राध्यापक, एवम  एन.एन.सी अधिकारी,व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review