निजामपुरा मक्की खेत दिवस मनाया गया ।
September 21st, 2019 | Post by :- | 255 Views

गांव निजामपुरा में मक्की खेत दिवस मनाया गया ।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
ब्लाक जंडियाला गुरु के गांव निजामपुरा में मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर डॉक्टर दलबीर सिंह छीना के दिशा निर्देशों के अनुसार और ब्लाक कृषि अधिकारी डॉक्टर प्रितपाल सिंह और ब्लाक तरसिक्का डॉक्टर रमिंदर सिंह धंजू की योग्य अध्यक्षता में फसल विभिन्नता स्कीम के तहत धान की फसल से रकबा निकाल कर अन्य फसलों को लाना ,जल शक्ति अभियान के तहत पानी व वातावरण को बचाने के लिए मक्की की फसल के बारे में तकनीकी जानकारी देने के लिए विचार विमर्श किया गया ।इस मौके पर डॉक्टर रछपाल सिंह बंडाला ने पिछले लंबे समय से धान गेहूँ के चले आ रहे फसली चक्कर के साथ लगातार गिर रहे पानी के स्तर के बारे में जानकारी दी गई ।डॉक्टर हरमनदीप सिंह उपजीएं ने अन्य मुश्किलों के बारे में अवगत कराया ।डॉक्टर हरमनदीप सिंह ने मक्की की फ़सल के बारे में तकनीकी जानकारी दी।डॉक्टर मनधीर सिंह ने फसलों के मंडीकरण की जानकारी दी ।डॉक्टर मस्तिन्दर सिंह बंडाला विषय वस्तु माहिर को फसलों के अवशेष को आग लगाने से वातावरण दूषित होने और पानी के गिर रहे स्तर के बारे में बताया ।विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर ने फसलों की विभिन्नता के प्रति प्रेरित किया ।किसानों को धान के अवशेष को आग ना लगाने की अपील की ।इस मौके पर गांव के किसान हरप्रीत सिंह और अमनप्रीत सिंह द्वारा तुपका सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन )विधि द्वारा बुआई की गई मक्की के खेत का कृषि विभाग की टीम औऱ किसानों द्वारा निरीक्षण किया गया ।डॉक्टर छीना ने इस विधि के साथ मक्की की काश्त करने के लिए बड़े स्तर पर पानी की बचत होने की जानकारी दी ।इस अवसर पर डॉक्टर जतिंदर सिंह गिल ,डॉक्टर हरउपिंदर्जित सिंह ,डॉक्टर सुखवंत सिंह ,डॉक्टर हज़ूर सिंह ,हरकीरत सिंह ,अरविंद्रपाल सिंह ,बलविंदर सिंह ,ज़ोरावर सिंह ,जोबन्दीप सिंह ,बलकार सिंह ,गुरजीत सिंह ,कश्मीर सिंह ,युवराज सिंह ,व अन्य हाजिर थे ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review