ठेका पंप चालकों की अनदेखी पर आक्रोश, भर्ती में शामिल करने की मांग : सोमवार को जिला कलेक्टर से करेंगे मुलाकात
April 24th, 2026 | Post by :- | 5 Views
ठेका पंप चालकों की अनदेखी पर आक्रोश, भर्ती में शामिल करने की मांग : सोमवार को जिला कलेक्टर से करेंगे मुलाकात

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। जलदाय विभाग में कार्यरत ठेका पंप चालकों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर दी है कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य सरकार से वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित 3000 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती में उन्हें शामिल करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में पंप चालकों ने बताया कि वे वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मात्र 6 से 7 हजार रुपये तक का अल्प वेतन दिया जा रहा है वह भी 4 से 5 महीने की देरी से मिलता है। इसके अलावा पीएफ सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
पंप चालकों का कहना है कि वे पिछले 8 से 10 वर्षों से लगातार विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी रोजगार नहीं दिया गया और न ही किसी भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता मिली। ऐसे में सरकार द्वारा निकाली गई 3000 तकनीकी सहायक पदों की भर्ती में उन्हें शामिल करना न्यायसंगत होगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इसी क्रम में सभी ठेका पंप चालक सोमवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं विस्तार से रखेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।