महँगी बिजली को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
February 28th, 2021 | Post by :- | 278 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी)। आम आदमी पार्टी द्वारा महंगी बिजली पर वैशाली नगर में प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में महँगी बिजली के विरोध में आप कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। राजस्थान में बिजली अन्य राज्यों की तुलना में काफी महंगी है। बिल में कई तरह के शुल्क व चार्ज भी जुड़े होते है जिससे बिल और अधिक आता है। इससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं दिल्ली की आप सरकार द्वारा 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाती है, दिसंबर 2020 में ही लगभग 38 लाख उपभोक्ताओं के शून्य बिल आये है जो कि दिल्ली के कुल उपभोक्ताओं का लगभग 75% प्रतिशत है। 201 से 400 यूनिट तक बिल में 800 रु तक की छूट सरकार की तरफ से दी जाती है। आप नेता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि झोटवाड़ा विधानसभा सचिव तेजसिंह बोर्डिया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमें लोगो ने काफी रुचि ली व पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, सचिव कुमुद सिंघल, आप नेता अंकुश गुप्ता, झोटवाड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव तेजसिंह बोर्डिया, आई टी प्रभारी राहुल सक्सेना, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रईसा पठान, सचिव रेखा गुलाटी, उप सचिव रेणुका शर्मा, उप सचिव ग्रामीण पिंकू देवी, एस सी एस टी अध्यक्ष भरत सारवान, जिला उपसचिव सतीश नरुका, मालवीय नगर सचिव पवन शर्मा, वार्ड उपाध्यक्ष विकास दुआ, हाथोज अध्यक्ष सुरेश भार्गव, खटवाड़ अध्यक्ष रामसिंह, वार्ड अध्यक्ष राजेश शर्मा, हाथोज अध्यक्ष सुरेश भार्गव, वरिष्ठ आप नेता अंकित गोयल, कृष्णमूर्ति शुक्ला आदि मौजूद थे ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review