नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय का प्रतीक होगा_विभा अवस्थी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया
✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

रायपुर _ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लेकर आ रहे हैं, जो भारत के सबसे बड़े निर्णयों में से एक होने जा रहा है यह एक ऐसा निर्णय है जो नारी शक्ति को समर्पित है भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सोमवार को केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के महिलाओं के लिए लाए जा रहे नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के संबंध में उनके वक्तव्यों को सुना इस दौरान प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को संसद के पटल पर रखकर देश की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण अवसर दिया है जो आने वाले समय में महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाएगा सदन में 33% आरक्षण के लिए महिलाओं में भारी उत्साह है। इसके लिए महिलाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रही हैं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के संदर्भ में अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है यह सत्र महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नए अध्याय का प्रतीक होगा। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार 10 से 20 अप्रैल तक पूरे देश में समन्वित अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी कार्यक्रम के लिए श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को संयोजक और सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी को सदस्य बनाया गया है इसके साथ ही प्रदेशस्तरीय टीम बनाई गई है जिसमें श्रीमती फुलेश्वरी पैकरा को संयोजक एवं श्रीमती रमशीला नाग को सह संयोजक बनाया गया है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने बताया कि 11 व 12 अप्रैल तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में पत्रकार वार्ताओं के बाद अब संपन्न हो गई हैं इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, बस्तर, अंबिकापुर एवं बिलासपुर में टाउन हॉल कार्यक्रम 15 अप्रैल तक करना है। 11 से 16 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, बस्तर, अंबिकापुर, बिलासपुर, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान, कवर्धा, कांकेर, नारायणपुर, कोरिया, बीजापुर, कोरबा, रायगढ़ में नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल को महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, कांकेर, कोण्डागांव, बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण, राजनांदगांव, सरगुजा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, एमसीबी, बस्तर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, बेमेतरा में नारी शक्ति पदयात्रा का कार्यक्रम होगा 13 से 16 अप्रैल बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बालोद, रायपुर शहर एवं ग्रामीण, रायगढ़ सारंगढ़ राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बस्तर, सुकमा, दुर्ग, भिलाई, सरगुजा, सूरजपुर बाइक एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है 12 अप्रैल से मिस्ड कॉल 966 717 3333 नंबर सभी 36 जिलों में जारी किया गया है। अखबार लेख संग्रहण एवं प्रकाशन, कलात्मक नवचार सभी 36 जिलों में किया जाएगा 12 अप्रैल से सभी जिलों में नारी शक्ति दीवार और हूमन चैन एवं सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है 19 व 20 अप्रैल को स्थानीय निकायों में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे 11 से 15 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान एवं सम्पर्क एवं सूचना कार्यक्रम सभी जिलों में चलाया जाएगा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के निकट है जो अतीत के विजन और भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा सामाजिक न्याय के महत्व पर बल देते हुए श्रीमती जैन ने कहा कि देश एक समतावादी भारत की कल्पना करता है जहाँ सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। राज्य विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक, दशकों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ नारी शक्ति वन्दन अधिनियम संसद के पटल पर 16 अप्रैल को पेश होगा इस दौरान कार्यक्रम में रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी भाजपा प्रवक्ता किरण बघेल जी एवं जिला से बड़ी संख्या के साथ जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, संगीता शर्मा, सविता चंद्राकर, भारती बागल, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रियंका गिरी, वंदना राठौर, प्रतिज्ञा गुप्ता, किरण सिंह, प्रीति परगनिया, सरिता वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाएँ मौजूद रहीं।




