छत्तीसगढ़

होप कोचिंग सेंटर की समर क्लासेस शुरू, पढ़ाई के साथ एक्टिविटी और पिकनिक से बच्चों में दिखा उत्साह

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _शहर के होप कोचिंग सेंटर में समर क्लासेस की शुरुआत हो चुकी है जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास का अवसर दिया जा रहा है कोचिंग सेंटर के शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए इंग्लिश क्लासेस, पेंटिंग, आर्ट एवं अन्य एक्टिविटी क्लासेस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिल रही है।रविवार को समर क्लासेस के अंतर्गत सभी बच्चों को साईं मंदिर गार्डन पिकनिक के लिए ले जाया गया इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें खेल, संगीत, समूह गतिविधियां और आपसी मेल-जोल शामिल रहा पूरे दिन बच्चों ने जमकर आनंद लिया और सीखने के साथ मनोरंजन का भरपूर अनुभव प्राप्त किया शिक्षिका ज्योति सचिन ने बताया कि समर क्लासेस का उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाना है उन्होंने कहा कि इंग्लिश, पेंटिंग, आर्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होते हैं उन्होंने आगे कहा कि पिकनिक जैसे आयोजन बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इससे बच्चों में आपसी मेल-जोल बढ़ता है और वे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद लेते हैं हमारा प्रयास है कि बच्चों को एक सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके समर क्लासेस के इस आयोजन से बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *