गौसेवा धाम हाँस्पीटल को जीव कल्याण के लिए मिला   “प्राणी मित्र” अवार्ड |
February 17th, 2021 | Post by :- | 569 Views

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं ने गौसेवा धाम को दिया “प्राणी मित्र” अवार्ड”,  गौसेवा धाम हाँस्पीटल ने प्राप्त किया पशु कल्याण के लिए देश का सर्वोच्च “प्राणी मित्र” पुरस्कार|

पलवल (मुकेश कुमार हसनपुर) 17 फरवरी :-  कोटवन कर्मन बॉर्डर पर स्थित देवी चित्रलेखा जी द्वारा संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल ने जीव सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए  एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की तरफ से दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च “जीव मित्र” अवार्ड को प्राप्त कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

यह पुरस्कार केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरिंग  विभाग के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं द्वारा नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आयोजित समारोह में वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट द्वारा संचालित गौ सेवा धाम को बीमार व असहाय जानवरों की जीवन भर की सेवा के लिए भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के द्वारा 2021 के लिए प्राणी मित्र ’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पुरस्कार भेंट करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने अपनी शुभकामनाएं  प्रेषित करते हुए कहा कि जीव सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं है, हम सबको ऐसे पावन कार्यों का हिस्सा बनकर जीव सेवा के लिए आगे आना चाहिए

इस अवसर पर महामंत्री प्रत्यक्ष शर्मा ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर अवार्ड मिलना वाकई में गर्व का क्षण है। ट्रस्ट के महामंत्री प्रत्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह अवार्ड उन  सभी को समर्पित है जिन्होंने गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में दिन और रात  समर्पित किए हैं, व बीमार पशु पक्षियों की सेवा कर रहे हैं उन्होनें इस सम्मान को न केवल गौ सेवा धाम का अपितु समस्त क्षेत्र का सम्मान बताया।

आपको बताते चलें कि गौ सेवा धाम हॉस्पिटल पिछले 8 वर्षों से बीमार असहाय लाचार व दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के साथ सभी पशु पक्षियों की नि:शुल्क सेवा उपचार कर रहा है।

जहां गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अंदर तीन सौ चार सौ पशु उपचार उपचार हेतु भर्ती हैं उनके उपचार व्यवस्था के लिए ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक लैब, आईसीयू वार्ड जैसी सुविधाओं के साथ-साथ गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम अपने आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जब पर जाकर बीमार पशुओं का इलाज करते हैं व ज्यादा से ज्यादा पशुओं को कैसे बचाया जाए इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को कैंप लगाकर पशुओं की देखभाल व उपचार का निशुल्क प्रशिक्षण देना व तेजी से बढ़ रहे पशु क्रूरता को रोकने के लिए आम जनमानस को जागरूक करते आए हैं

इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर ओपी चौधरी, सचिव एसके दत्ता व बोर्ड  के अन्य कर्मचारियों के साथ ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी उपस्थित रहे|

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review