अंबाला:अशोक शर्मा प्एस डी एम अंबाला छावनी कनिका गोयल ने सोमवार को अपने कार्यालय स्थित समाधान शिविर के दृष्टिगत आमजन की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिएं।
इस दौरान एसडीएम कनिका गोयल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता से लोगों की समस्याओं का निपटान करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।
इस मौके पर शिकायतकर्ता गांव खुडडा कला से विजय पाल ने बरसाती पानी की निकासी बारें, इसके अलावा अन्य प्रार्थियों द्वारा परिवार पहचान पत्र व अन्य संबंधी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखी। एसडीएम ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


