
पलवल (मुकेश कुमार हसनपुर) 16 फरवरी :- प्रकृति बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा श्री शिव मंदिर बघेल धर्मशाला राजीव नगर में सर्वप्रथम शहीदों को नमन कर माँ शारदे का जन्मोत्सव हवन एवं पौधा वितरण के साथ वसंत पंचमी पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉस्टर मानिक चंद एवं विक्रम सिंह द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा प्रत्येक माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी को ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
वसंत को ऋतुओं का राजा माना जाता है। हर तरफ फल- फूल खिलने एवं तितलियां और भँवरे मधुर गुंजन करने लगते हैं। वसंत ऋतु के आगमन से ही पशु- पक्षियों में उत्साह एवं स्फूर्ति भरने के साथ ही प्रकृति का कण- कण खिल उठता है।
प्रकृति रंग- बिरंगे रंग से सजने लगती है। हम सभी को प्रकृति के इन सभी अनमोल उपहारों की रक्षा करनी चाहिए। अधिक से अधिक वृक्षारोपण और जल संरक्षण कर हमें प्रकृति रक्षा में योगदान देने की जरूरत है। संस्था के पदाधिकारी मॉस्टर थानसिंह, श्रीचंद पुजारी, डॉ0 रोहताश, ईश्वरराज, हरवंश लाल, विजय मिस्त्री, महेंद्र और सुमित आदि साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।