डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती व सम्मान समारोह 14 अप्रेल को
April 12th, 2026 | Post by :- | 3 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ गजसिंहपुर द्वारा भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा संघ के कोषाध्यक्ष सुखराज कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 225 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा इनमें कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हाल ही में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को आमंत्रित कर रहे हैं। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही 14 अप्रैल को प्रातः 8 बजे एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा जिसका नेतृत्व भीम आर्मी के सदस्य शंकर नंदा करेंगे। यह रैली धानका मोहल्ला से प्रारंभ होकर बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर भवन, रायसिंहनगर रोड, गजसिंहपुर में समाप्त होगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. मेघराज आसीवाल, उपाध्यक्ष राकेश मेव, एवं महासचिव नरोत्तम दायमा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर भवन, रायसिंहनगर रोड, गजसिंहपुर में किया जाएगा ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।