छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने गोंडवाना कप 2026 का किया भव्य समापन CSTA अध्यक्ष द्विवेदी और महासचिव होरा के कार्यों की सराहना की

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट 2026 का समापन आज बेहद भव्य और यादगार माहौल में हुआ जोरा स्थित इस प्रतिष्ठित अकादमी में खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी के बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर टूर्नामेंट का समापन किया।

समारोह में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के महासचिव अनिल धूपर, मनोरमा इंडस्ट्रीज के चेयरमेन आशीष सराफ, छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा,  उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, जी. एस. भांबरा, अवतार सिंह जुनेजा, हरमीत सिंह होरा, सुशिल बलानी, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी, यूनियन क्लब से राज थौरानी, मनोज गंगवानी सहित बड़ी संख्या में खेल संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर अरुण साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “गोंडवाना कप जैसे भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दे रहे हैं। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव मंच और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी और महासचिव गुरु चरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टेनिस लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ ये दोनों खेल के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, वह न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ टेनिस के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा वहीं इसके साथ ही उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी टेनिस के विकास में छत्तीसगढ़ बना उभरता केंद्र : अनिल धूपर AITA महासचिव अनिल धूपर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “रायपुर में इस स्तर का आयोजन देखना गर्व की बात है यहां की सुविधाएं और खिलाड़ियों का जोश यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में टेनिस का बड़ा हब बनने जा रहा है ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ में और भी कड़े कई बड़े आयोजन कराए जाएंगे, इसके साथ उन्होंने 15000 डॉलर इनामी राशि टूर्नामेंट कराने की बात कही उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा तब वे बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा करेंगे खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतरीन प्लेटफॉर्म : डॉ. हिमांशु द्विवेदी छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है गोंडवाना कप इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।”

उन्होंने साय सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से निरंतर कार्य कर रही है, वह बेहद सराहनीय है सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वह है प्रशिक्षण की, उन्होंने AITA महासचिव से कोचेस उपलब्ध कराने का आग्रह किया खेलों के माध्यम से नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ गुरुचरण सिंह होरा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि “इस तरह के आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए उन्होंने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री अरुण साव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से ठोस पहल की जा रही है, वह बेहद सराहनीय है। खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोत्साहन मिल रहा है जिससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर जैसे क्षेत्रों में ‘खेलो इंडिया’ जैसे भव्य आयोजनों का होना इस बात का प्रमाण है कि अब खेल केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि दूरस्थ अंचलों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी राष्ट्रीय मंच मिल रहा है इन पहलों से छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है, और आने वाले समय में यही खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।” खेलों के इस सुनहरे दौर में छत्तीसगढ़ अब तेजी से देश के उभरते स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने ऑल इंडिया टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर की सराहना करते हुए कहा कि “उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय स्तर के बड़े टेनिस आयोजनों का सफल आयोजन हो रहा है इससे न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिल रहा है बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में एक उभरते टेनिस हब के रूप में भी स्थापित हो रही है उन्होंने डॉ. हिमांशु द्विवेदी को लेकर कहा कि “उनके अध्यक्ष बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में टेनिस का चहुंमुखी विकास हुआ है। उनके नेतृत्व में लगातार राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े आयोजनों का सफल संचालन हो रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा और बेहतर अवसर मिल रहे हैं।” उन्होंने साथ ही उपाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “उनका संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका संघ की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उनके प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर समन्वय, सुविधाएं और मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे टेनिस गतिविधियों को नई गति मिली है।”

फाइनल मुकाबलों के परिणाम :

आज खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।

महिला डबल्स (Women’s Doubles):

शताक्षी चौधरी / अनन्या जैन (उत्तर प्रदेश) ने स्निग्धा पाटिबंडला / इरम जैदी को 3-6, 6-3, 10-7 से हराकर खिताब जीता।

पुरुष डबल्स (Men’s Doubles):

निरव शेट्टी / अनुप बंगार्गी (महाराष्ट्र) ने प्रसाद इंगाले / परितोष पवार को 6-2, 6-4 से पराजित किया।

महिला एकल (Women’s Singles):

आयुषी तनवार (राजस्थान) ने शताक्षी चौधरी (उत्तर प्रदेश) को 2-6, 6-2, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरुष एकल

नैशिक रेड्डी गनागामा (तेलंगाना) ने प्रसाद इंगाले (महाराष्ट्र) को 7-6 (7-4), 6-3 से हराकर विजेता बने।

बता दें कि 4 अप्रैल से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा किया गया था कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद आज इसका भव्य समापन हुआ, जिसने खेल प्रेमियों को रोमांच और गर्व से भर दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *