
चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) एनए कल्चरल सोसायटी चंडीगढ ने अपने सम्मान समारोह में साहित्यकार और मिडिया कर्मियों को सम्मानित किया। यह समारोह सेक्टर 37 चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। इसमें सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार प्रेम विज, प्रसिद्ध साहित्यकार एवं संपादक डॉ. विनोद शर्मा, सीनियर फोटो जर्नलिस्ट सुनील शर्मा और फोटो जर्नलिस्ट संतांशु शर्मा को पत्रकारिता एवं साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान संस्था की अध्यक्षा पायल और शैली तनेजा ने प्रदान किया। इस मौके पर सम्मानित सदस्यों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।