हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता, 30 करोड़ का चिट्टा पकड़ा
February 4th, 2021 | Post by :- | 339 Views

शिमला, 4 फरबरी -हिमाचल पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इसकी कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हिमाचल पुलिस की टीम ने एक विदेशी को भी गिरफ्तार किया है। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खबर की पुष्टि की है और कुल्लू पुलिस की पीठ थपथपाई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आना बाकी है। डीजीपी के अनुसार, कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है।

अभियान में दिल्ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। हेरोइन की खेप अफगानिस्तान रूट से भारत में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्ली गई थी। यहां पर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को पकड़ा था। छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review