
चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) भारत के 72 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिवसेना हिन्दुस्तान की तरफ से चंडीगढ़ में पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय पर मौली जागरण वार्ड के साथ तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। इसी के साथ ही सैक्टर 25 में भी वार्ड प्रमुख बलविंदर सिंह मलिक ओर उनके वार्ड के साथ गणतंत्र समारोह मनाते हुए चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान के द्वारा तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस चङीगढ मे बड़ी धूमधाम मनाते हुए लोगों में लड्डू बांटते हुए देश भक्ति के गीतों के साथ ही बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अजय चौहान ने कहा कि हम अपने देश के सच्चे शहीदों, जैसे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, झांसी की रानी,ओर अन्य शहीदों को दिल से नमन कर याद करते हुए अपने देश के सिपाहियों को, जो देश के लिए शहीद हुए ओर जो हमारे देश की सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए आपनी शहादत के लिये तैयार रहते हैं, उन्हें शिवसेना हिन्दुस्तान चङीगढ दिल से नमन करती है। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश उप प्रमुख डॉ राज कुमार वर्मा, चंडीगढ़ वरिष्ठ सलाहकार जगदीश निदान, चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरिंदर सिंह विरदी, चंडीगढ़ प्रदेश युवा प्रमुख अजीत सिंह चौहान, चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, वार्ड 16 प्रमुख बलविंदर सिंह मलिक, वार्ड प्रभारी कमलेश कुमार, नरेश, टिंकू राजपूत, मोनू, पलाराम, सम्मी कुमार, वार्ड नं 28 से वार्ड प्रमुख सुखवीर, विकी, रमेश कुमार, वीरपाल, अनिल कुमार, लालबाबू मिश्रा, लक्ष्मण शाह, गोविंद, वार्ड नं 24 के प्रभारी संजय गुप्ता,वाङ प्रभारी मुना लाल, वाङ नं 24 के प्रमुख ओम फिरोज सिंह राजपूत,पूर्णवाशी,ब्लोक प्रमुख अश्वनी कनौजिया,मोली जागरा पप्पू लाल, शुभम कुमार, संदीप कुमार, अनिल मोरया,मुकेश आदि शामिल रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।