
हिसार लवकेश कथूरिया :- प्रदेशभर में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अभी भी जारी है। शीत लहर से कम्पकम्पी से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। आज दिन भर उत्तर पश्चिमी हवाओं के लगातार चलीं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रमुख शहरों में रात्रि तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ठंड के लिहाज से शुक्रवार को अम्बाला का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। हिसार में न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीते दो दिनों से नारनौल न्यूनतम पारे के साथ अव्वल था। वहां रात्रि तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है। दो दिन पहले नारनौल का न्यूनतम पारा 1.8 दर्ज किया गया था जो अब बढ़कर 6.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 19 तथा 20 जनवरी को प्रदेशभर में धुंध छाए रहने के आसार हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।