छत्तीसगढ़

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा हजारों भक्त शामिल

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पूरी तरह राममय नजर आया हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव और महर्षि आश्रम के महाराज सच्चिदानंद गिरी विशेष रूप से मौजूद रहे उन्होंने ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं यात्रा की शुरुआत शाम करीब पांच बजे श्रीराम जानकी मंदिर में विधिवत पूजन के साथ हुई सबसे आगे हनुमान स्वरूप में सजी वानर सेना और अखाड़ा दल ध्वज लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे लहराते भगवा ध्वज और गूंजते जयघोषों से पूरा माहौल भक्तिरस में डूबा रहा सुसज्जित रथ पर विराजमान श्रीरामलला की मनमोहक प्रतिमा ने सभी को भावविभोर कर दिया वहीं मगरलोड और कोपरा के अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत शौर्य प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया लोगों ने उत्साह के साथ इन प्रदर्शनों का स्वागत किया तिरंगा चौक में हिंदू रक्षा मंच नगर पालिका परिषद और जनरल व्यापारी संघ द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया तथा शीतल पेयजल और शर्बत का वितरण किया गया इस दौरान विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है वहीं महाराज सच्चिदानंद गिरी ने कहा, ऐसे आयोजन हमारे संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है यह प्रेम, सेवा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देते है प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था के बीच यह शोभा यात्रा तिरंगा चौक से सुभाष चौक, यादव पारा, बजरंग चौक होते हुए सदर बाजार से पुनः मंदिर पहुंच इसका समापन हुआ आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले नागरिकों, व्यापारियों, विभिन्न संगठनों और प्रशासन का आभार जताया आयोजन को सफल बनाने में हिंदू रक्षा मंच के मनोज खरे, प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी, परस देवांगन, संदीप सरकार, राजू तिवारी, मुकेश पांडेय, बाबा सोनी, तामेश्वर सोनी, पुष्पक देवांगन, उमेश सिंह, रितेश टांडी, उत्तम सोनी, ऐश्वर्य यदु, जीवन सिन्हा, गैदलाल सिन्हा, सुरेश मानिकपुरी, कामेश देवांगन, कुश पांडेय, शुभाष बैशाल, ओमकार निषाद, नारायण सारथी, द्रविड़ जगत सहित नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों का विशेष योगदान रहा बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नागरिक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *