*कविवर डॉ. विनोद शर्मा की भाभी मधु शर्मा का आकस्मिक निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहर*
March 29th, 2026 | Post by :- | 88 Views
*कविवर डॉ. विनोद शर्मा की भाभी मधु शर्मा का आकस्मिक निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहर*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। प्रख्यात कविवर एवं पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा के परिवार में उस समय गहरा शोक छा गया, जब उनकी भाभी श्रीमती मधु शर्मा का अचानक निधन हो गया। स्वर्गीय मधु शर्मा, श्री राजेश कुमार की धर्मपत्नी थीं और अपने पीछे पति तथा दो पुत्रियों—अंशिता एवं रिद्धिमा—को छोड़ गई हैं।

परिवार संयुक्त रूप से बलटाना में निवास करता है। अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद मनीमाजरा श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जहां उनकी पुत्रियों अंशिता और रिद्धिमा ने मुखाग्नि दी।

इस दुखद अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा साहित्यिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद साहित्य मंच की ओर से संरक्षक के. के. शारदा,अध्यक्ष प्रेम विज, सचिव डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा सहित कवि अनिल चिंतक, अमृत सोनी,वी. बी. कपिल एवं प्रदीप शुक्ला ने उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।