चंडीगढ

*सी.एल. अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल-7 का नर्सरी दीक्षांत समारोह संपन्न*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। सेक्टर-7बी स्थित सी.एल. अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर-7बी ने नर्सरी दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद महेशिंदर सिद्धू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ ने की। समारोह के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने पारंपरिक दीक्षांत वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या ज्योतिका आहूजा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग एवं समर्पण की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर मंतोष पाल सिंह, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, जसकिरण हरिका, डॉ. रोज़ी शर्मा, अनुजा शर्मा तथा मनिंदर बोहरा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दौरान विद्यार्थियों को दीक्षांत प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह क्षण विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व एवं स्मरणीय बन गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *