गजसिंहपुर,(यश कुमार) । कस्बे में राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित मोर्चरी वाली गली में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते लगातार राहगीरों के पीछे भाग रहे हैं और काटने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों से लगातार लोगो काट रहे हैं बीती रात को शंकर नंदा निवासी वार्ड नम्बर 12 धानक बस्ती को कुत्तों ने काट लिया व आज भी एक बच्चा जो ट्यूशन जा रहा था को भी कुत्ते ने काट लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कुत्ते काफी समय से लोगों के पीछे पड़ते हैं और कई बार हमला कर चुके हैं। नागरिकों द्वारा नगर पालिका को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है इलाकावासियों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की है ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि इस गली से गुजरते समय सावधानी बरतें।





