Uncategorized

(नगर निगम जयपुर की बड़ी कार्रवाई) कार्यवाही के दौरान मौके पर ही 04 बकायादारों द्वारा जमा करवाई गई राषि,एक दिन में वसूले 17 लाख 10 हजार 137 रूपये

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार जोन स्तर पर बकाया नगरीय विकास कर वसूलने की कार्रवाई मिषन मोड पर है। सोमवार को विभिन्न जोनों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 15 सम्पत्तियों पर नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्क की कार्रवाई की गई जिसमें 04 सम्पत्तिधारकों द्वारा 17 लाख 10 हजार 137 रूपये की राशि मौके पर ही जमा करवाया गई। जगतपुरा/झालाना जोन में 3 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई।
उपायुक्त डाॅ. रवि गोयल ने बताया कि सांगानेर जोन में 6 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। 1. नूर अहमद (पिंकी सिटी गार्डन) तरूछाया नगर टोंक रोड़ की बकाया राषि 16 लाख 54 हजार 204 रूपये, 2. बोम्बे गार्डन तारों की कूॅट टोंक रोड़ की बकाया राषि 10 लाख 55 हजार 866 रूपये, 3. रामजी लाल श्रीराम काॅलोनी, टोंक रोड़ बकाया राषि 15 लाख 65 हजार 901 रूपये, 4. सावित्री शर्मा प्लाट नं. 1 व 2 सावित्री विहार प्रताप नगर बकाया राषि 9 लाख 21 हजार 467 रूपये, 5. नाकोडा भैरव बिल्डिर्स प्रा0 लि0 प्रताप नगर टोंक रोड़ बकाया राषि 34 लाख 51 हजार 324 रूपये, 6. राखी अग्रवाल (आषीष एन्टरप्राईजेज) बावडी का बास नगर निगम रोड़ बकाया राषि 7 लाख 69 हजार 328 रूपये कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की उपरान्त राखी अग्रवाल (आषीष एन्टरप्राईजेज) ने छूट के साथ नगरीय विकास कर की राषि 4 लाख 21 हजार 955 रूपये निगम कोष में जमा करवा दी गई एवं सम्पत्ति को कुर्क मुक्त कर दिया गया है शेष 5 सम्पतियाॅ कुर्क की गई है। उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्री पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मुरलीपुरा जोन में 6 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। मंगलम विहार सनसिटी बकाया राषि 42 लाख 38 हजार 898 रूपये, श्री जय श्री स्टील बालाजी विहार के सामने षिव मन्दिर मुरलीपुरा बकाया राषि 5 लाख 20 हजार 970 रूपये, श्रीमती माया शर्मा खसरा नं. 550/2 झांझरियों की ढाणी, उन्नती टावर बकाया राषि 5 लाख 38 हजार 603 रूपये, पूजा गारमेन्टस 117 करणी विहार काॅलोनी रोड़ नं. 17 बकाया राषि 16 लाख 70 हजार 851 रूपये, श्री दिनेष सैनी (श्री ओम स्वीट्स रेस्टोरेन्ट) 166/182 राम नगर कच्ची बस्ती, राम मन्दिर बकाया राषि 4 लाख 26 हजार 285 रूपये, श्री नारायणदास ई-32 मुरलीपुरा स्कीम रोड बकाया राषि 3 लाख 14 हजार 308 रूपये कुर्की की कार्रवाई की गई। पूजा गारमेन्टस 117 करणी विहार काॅलोनी रोड़ नं. 17 सम्पत्तिधारक के द्वारा मौके पर चैक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय ब्याज/पेनल्टी का लाभ लेकर बकाया राषि 8 लाख 85 हजार 019 रूपये जमा कराई गई। श्री दिनेष सैनी (श्री ओम स्वीट्स रेस्टोरेन्ट) 166/182 राम नगर कच्ची बस्ती, राम मन्दिर सम्पत्तिधारक के द्वारा मौके पर चैक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय ब्याज/पेनल्टी का लाभ लेकर बकाया राषि 2 लाख 25 हजार 795 रूपये जमा कराई गई। श्री नारायणदास ई-32 मुरलीपुरा स्कीम रोड़ सम्पत्तिधारक के द्वारा मौके पर चैक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा देय ब्याज/पेनल्टी का लाभ लेकर बकाया राषि 1 लाख 77 हजार 368 रूपये जमा कराई गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *