महराजगंज (एके जायसवाल), शासन द्वारा नगर पंचायत बृजमनगंज में तीन सभासद नामित किए जाने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिला कर हर्ष व्यक्त किया।
नगर पंचायत बृजमनगंज में वार्ड नंबर सात सेनानी नगर के अजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर के अंबेडकर कुमार, वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर के अशोक जायसवाल उर्फ राजू को शासन द्वारा सभासद नामित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिला कर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, सभासद जेपी गौंड, रवि यादव, अनूप चौरसिया, आशीष जायसवाल, इंद्रेश यादव, जितेंद्र कुमार, सूरज सिंह सहित अन्य ने मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


