Uncategorized

दि टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) राजस्थान का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली स्नेह मिलन सम्पन्न

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दि टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम दिनांक जयपुर स्थित होटल पार्क प्राइम में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से अधिवक्ता, तथा गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में हरफूल सिंह यादव, आईएएस उपस्थित रहे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दीवा मेहता, एडिशनल कमिश्नर, एसजीएसटी, राजस्थान व विशिष्ट अतिथि के रूप में पराग सिंघल, चीफ एडिटर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों का संस्था की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव, महासचिव एडवोकेट डॉ. राम चन्द्र यादव, उपाध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु भारद्वाज, संयुक्त सचिव बी. एल. जैन एवं पवन गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट श्री शंकर पोद्दार द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट तनुज अग्रवाल ने किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *