विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
March 14th, 2026
|
Post by :- Ashok Sharma Ambala
|
127 Views
अंबाला:अशोक शर्मा।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के सचिव श्री प्रवीन ने बताया की लोगों के लम्बित मामलों का निपटारा करने के लिए समय समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कड़ी में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसके लिए जिला न्यायालय अंबाला में तथा सब डिवीजन नारायणगढ़ में अमित शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुश्री अभिलाषा सपरा कोहली, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, सुश्री गीतांजली गोयल, सीजेएम, सचिन कुमार, रेलवे कोर्ट, सुश्री चिनार बाघला, सिविल जज, सुश्री पवनदीप कौर, सिविल जज, अंबाला व चेतेश गुप्ता, अतिरिक्त सिविल जज नारायणगढ़ की कुल 7 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत में वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले के 121 मामले आपराधिक के 997 मामले, दीवानी (सिविल) 383 मामले एव बैंक रिकवरी के 925, एनआईए एक्ट 624 और 50541793 राशि का भुगतान और कुल 23536 मामलों का निपटारा किया गया।
इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112060 नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
—————————————————————
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।