देश के अन्नदाता का अपमान न करें भाजपा के मंत्री :- वरुण चौधरी।
December 3rd, 2020 | Post by :- | 232 Views

बराड़ा ( गुरप्रीत सिंह मुल्तानी )

किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर दिल्ली पहुंच रहे किसानों को कृषि मंत्री जे पी दलाल द्वारा पाकिस्तान व चाइना से सम्बंधित किसानों की संज्ञा देना सरासर देश के अन्नदाता का अपमान है जो बिल्कुल असहनीय व पीड़ादायक है।अभी गत दिनों पहले केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया जी ने भी किसानों के प्रति अपशब्द बोल कर अन्नदाता का अपमान किया था और अब कृषि मंत्री जेपी दलाल भी किसानों पर विवादित बयान देकर किसानों का अपमान कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व कृषि मंत्री जे पी दलाल को तुरंत अपने इन बयानो पर देश के अन्नदाता से माफी मांगनी चाहिए।ये बात हल्का मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने कही।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को कभी खलिस्तानी कहना,कभी विपक्षी पार्टियों से संबंधित किसान कहना ओर कभी इस आंदोलन में विदेशी ताकतों का हाथ बताकर भाजपा इस शांतिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

किसान किसी दल विशेष का नहीं बल्कि सभी का होता है और वह अपनी मेहनत से सभी के पेट की भूख मिटाने का काम करता है, इसलिए किसान की बात सुनी जानी चाहिए परन्तु भाजपा सरकार देश के किसानों की बात न मानकर उन्हें तरह तरह की संज्ञा दी रही है। मोदी सरकार किसानों के बारे में अनाप-शनाप बोलना बंद कर और अपने इस जूठे दुष्प्रचार को बंद करें, उन्होंने कहा कि हमारे भारत देश का किसान सबसे मेहनती और विकसित किसान हैं, इसलिए हमारे किसानों को भाजपा सरकार द्वारा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले इन कृषि कानूनों की हकीकत पहले ही समझ में आ रही है और वे इसी कारण इन कानूनों के विरोध में उतरे हुए हैं और अपना हक लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को देश के किसानों की इन जायज़ मांगो को तुरंत मानना चाहिए।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review