Uncategorized

नगराधीश-सम-नोडल अधिकारी जनगणना ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 कोचलेगा

अंबाला:अशोक शर्मा।
आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर आज अम्बाला प्रशासन की बैठक आयोजित हुई और जनगणना से संबंधित सभी अधिसूचित अधिकारियों का 2 दिवसीय परिक्षण शिविर का आरंभ हुआ। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त, विराट ने की। इस बैठक में नगराधीश-सम-नोडल अधिकारी, जनगणना अभिषेक गर्ग एवं नगर निगम अम्बाला स्तर के नोडल अधिकारी जनगणना-सम-संयुक्त आयुक्त, पुनीत एवं जिला राजस्व अधिकारी, राजेश ख्यालिया, सभी उपमंडलाधीशों, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम अभियंता, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डी0 आई0 ओ0, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, अम्बाला सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सहित जिले भर में नियुक्त किए गए तकनीकी सहायकों, सदर कानूगो और जनगणना से संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर की विधिवत शुरूआत जिले के अतिरिक्त उपायुक्त के द्वारा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इतने बडें पैमाने पर किए जाने वाले सर्वेक्षण के सहीं आंकडें मिलना बहुत जरूरी है। इन्हीें आंकडों के आधार पर ही सभी पंचवर्षीय व अन्य योजनाए बनाई जाती है। इन्हीें आंकडों के आधारपर परिसीमिन आयोग के माध्यम से विधानसभा व लोकसभा की सीमाओं का निर्धारण किया जाता है इसीलिए इस जनगणना के आंकडों का राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान रहता है । जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकडों को गुप्त रखा जाता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, अम्बाला को कहा कि इस जनगणना कार्य से संबंधित होने वाले हर प्रशिक्षण एवं कार्य संपादन के बारें में जनता को जागरूक करना सुनिश्चित करें क्योंकि बिना जनता को जागरूक किए इस कार्य को गुणवत्तापूर्वक दृष्टिकोण से नही किया जा सकता । अगर जनता जागरूक होगी तभी सभी जन अपने आप को जनगणना में दर्ज करवा पायेंगें हालांकि इस बार पहली बार स्व-गणना का भी प्रावधान किया गया है जिसका पोर्टल माह अप्रैल 2026 के मध्य में शुरू होगा। उसके बारें में जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि आई0 टी0 व अन्य व्यस्त कार्य क्षेत्रों के कर्मचारी आसानी से अपने आपको जनगणना में दर्ज करवा सकें
नगराधीश-सम-नोडल अधिकारी जनगणना ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 कोचलेगा । अभी जनगणना के प्रथम चरण के कार्य को निष्पादित करने के लिए पूरे अम्बाला जिलें के 12 चार्ज कार्यालय हैं, जिनमें 4 ग्रामीणऔर 8 नगरीय चार्ज कार्यालय हैं । 8 चार्ज कार्यालय जिला प्रशासन स्तर के नियंत्रण में रहेंगे, जिनके अन्र्तगत 1437 प्रगणका और 239 सुपरवाईजर लगाए जायेंगें । अम्बाला नगर निगम स्तर के अन्तर्गत 4 नगरीय चार्ज स्तर कार्यालय नियंत्रण में रहेंगें, जिनमें 506 प्रगणक और 84 सुपरवाईजर नियुक्त किए जायेंगें। इस तरह पूरे जिलें मे लगभग 1943 प्रगणक और 323 सुपरवाईजर नियुक्त किए जायेंंगें । सभी कर्मी मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के कर्मचारी होंगें । इन सभी को फील्ड ट्रेनर्ज के माध्यम से 6 अप्रैल से 22 अप्रैल के दौरान अलग-अलग बैचस में चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण दिलवाया जाना हैं परंतु उससे पहले सभी फील्ड ट्रेनर्ज को मास्टर ट्रेनर्ज के माध्यम से 19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच प्रशिक्षण दिलवाया जाना है । इस जिले के लिए 34 फील्ड ट्रेनर्ज नियुक्त किए गए है और 2 मास्टर ट्रेनर्ज नियुक्त किए गए हैं । ये भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं
इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग व जनगणना निदेशालय, हरियाणा, चंडीगढ के जिला समन्वय अधिकारी; जनगणना, विकास बजाज, अम्बाला मंडलाधिकारी, सुश्री चचंल राजावत, जिला मास्टर ट्रेनर, श्रीमति रक्षा शर्मा भी मौजूद रही।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *