Uncategorized

ज्वेलर्स की दुकान से चांदी की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। कस्बे में दो दिन पूर्व हुई ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है स्थानीय  थानाधिकारी व प्रशिक्षु सुरेश बिश्नोई ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई जांच के दौरान पुलिस ने धर्मसिंहवाला लालगढ़ जाटान निवासी अरमान सिंह और उसके साथ एक युवती विधा देवी को पकड़ लिया पुलिस पूछताछ में दोनों ने ज्वैलरी की दुकान से आभूषण चोरी करने की वारदात को स्वीकार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं जिनमें दो चैन और एक पायल शामिल है पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की नीयत से गजसिंहपुर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे  लेकिन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया पुलिस अब दोनों आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है इस कार्यवाही में एएसआई गुल्ला राम, अम्बा लाल व सुखविंद्र कौर की अहम भूमिका रही ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *