लोकहित एक्सप्रेस, ( तरुण शर्मा ) जगाधरी। 07/03/26 : शहर के जरोड़ा गेट निवासी श्री राहुल गुप्ता की सुपुत्री सुश्री मानसी गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 78वां रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जगाधरी का नाम रोशन किया है। मानसी की इस ऐतिहासिक सफलता से शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।
मानसी गुप्ता की इस उपलब्धि को जगाधरी वासियों ने पूरे शहर के लिए गौरव का क्षण बताया है। जैसे ही परिणाम की जानकारी लोगों को मिली, परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। उनके घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
परिवारजनों ने बताया कि मानसी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता का मार्गदर्शन और शिक्षकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसी गुप्ता की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
जगाधरी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और शहरवासियों ने मानसी गुप्ता को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई कि मानसी भविष्य में एक सक्षम प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करेंगी तथा अपने शहर और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


