उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश।
अंबाला:अशोक शर्मा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को अपने कार्यालय स्थित आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित व संतोषपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ आमजन की समस्याओं का निपटान करें। उन्होंने विभागों से जुड़ी सरकार की जनहितैषी योजनाओं बारें भी आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान गांव मोहडा से मलकीत सिंह ने विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय अधिक होने की समस्या व राशन कार्ड बनवाने और अपनी बहन किरण बाला कि विधवा पेंशन बनवाने की समस्याएं रखी। उपायुक्त ने संबंधित को शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुछ मिनटों उपरांत क्रिड से गौरव आहुजा ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त प्रार्थी की फैमिली इन्कम कम करने व राशन कार्ड बनने की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जिस पर प्रार्थी ने उपायुक्त का तह दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा पेंशन विभाग द्वारा प्रार्थी को आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा गया।
इसके साथ-साथ गांव नहोनी से महेंद्रपाल ने राशन कार्ड कटने से संबंधी, बलदेव नगर से अमीत कुमार ने बीपीएल कार्ड बनवाने को लेकर, जंडली से जोगिंद्र सिंह ने पानी के बिल से संबंधी समस्या, जगाधरी गेट गुरूनानकपुरा कॉलोनी से नरेंद्र कुमार ने फैमिल आईडी में से नाम कटवाने से संबंधी, वार्ड नंबर 11 से जगबीर सिंह व अन्य ने पानी की निकासी की समस्या को रखा, नारायगढ डेयरा से गीता रानी ने फैमिली इन्कम कम करवाने को लेकर व अन्य समस्याएं शामिल हैं। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, एसडीओ पब्लिक हैल्थ अनुराग के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
उपयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन मानस की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक जिलास्तर के साथ-साथ उपमंण्डल स्तर पर भी लगाएं जा रहें है। जिलें का कोई भी नागरिक इन शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकता हैं।



