भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित कई विधायक व नेताओं ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।।
अम्बाला/चण्डीगढ, अशोक शर्मा। – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, प्रदेश के शिक्षामंत्री श्री महिपाल ढांडा, कोसली विधायक श्री अनिल यादव, जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा, पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल के अलावा विभिन्न संगठनों तथा बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके प्रशंसकों ने हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य जानते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस भेंट के दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा ने मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच उनका स्वास्थ्य जाना। इस दौरान उनके साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर के राज्य इकाई सदस्य चेतन वांनचू भी मौजूद रहे। इसी प्रकार पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व रतिया विधायक रविंद्र ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना
कई गुरुद्वारा कमेटियों से श्रद्धालुओं ने मंत्री अनिल विज के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर अरदास की





