एरिया साहा में अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई।
अंबाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा में अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके कार्यवाही के दौरान गंाव बजीदपुर सब तहसील साहा (खसरा न0 20//20 उपदए 21/2/2/2, 26//1/2, 10, 11) में लगभग 2.25 एकड़ तथा गंाव महमूदपुर (खसरा न0 25//12/2, 13, 14, 17, 18, 23/1, 24/1) गांव मलकपुर (खसरा न0 19//13/2, 14/2, 14/3, 15, 16/1, 16/2, 17/1, 17/2, 24/1, 24/2, 25//4/1, 4/2, 4/3, 7) सब तहसील साहा व जिला अम्बाला में लगभग 10.825 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में बनी हुई सडक़ों के जाल तथा नीवों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार – रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता- गुरजीन्द्र, क्षेत्रान्वेषक- रविन्द्र व पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।




