शुभम चौहान ने एक डेढ़ साल के शिवांश को ब्लड देकर अपनी 56वी पारी की।
February 24th, 2026 | Post by :- | 60 Views

अंबाला:अशोक शर्मा मौका दीजिए अपने खून को, किसी की रगों में बहने का, ये लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का। रक्तदान महादान है, यह इंसान द्वारा इंसान को दिया गया सबसे अनमोल उपहार है। इसी विचारधारा के साथ युवा शुभम चौहान गांव रामपुर(बीटा) निवासी जो पेशे से अंबाला कोर्ट में वकील हैं ने आज फिर एक डेढ़ साल के शिवांश जो केसरी का रहने वाला हे को अपना ओ पॉजिटिव ब्लड दे उस की सर्जरी के दौरान जान बचाई।शुभम ने बताया इस से पहले वो छप्पन बार अपना ब्लड दे चुके हे। उन का कहना हे मुझे गर्व होता हे जब मेरे ब्लड से किसी के जीवन को नया जीवन मिलता हे, और में भविष्य में भी ब्लड देते रहेंगे जब तक में स्वास्थ्य रहता हूं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।