महराजगंज (एके जायसवाल)। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2025-26 के ऑफिसर स्केल प्रथम का अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। जिसमें बृजमनगंज के आदित्य जायसवाल का चयन यूपी ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होने पर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर सात स्वतंत्रता सेनानी नगर निवासी बद्रीनारायण जायसवाल के पुत्र आदित्य जायसवाल का चयन असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होने पर सन साइन डिजिटल लाइब्रेरी में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदित्य ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया। आदित्य ने बताया कि बीकाम की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वो सन साइन लाइब्रेरी के माध्यम से सेल्फ स्टडीज कर सफलता प्राप्त किए। बृजमनगंज के वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल व सभासद प्रतिनिधि रवि यादव ने आदित्य व उनके पिता को माला पहना कर सम्मानित किया। दिलीप चौधरी ने कहा कि आदित्य ने सफलता हासिल कर अपने माता पिता के साथ इस पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर आनंद जायसवाल, संदीप, मनोज, राजकिशोर, कल्पना, दिव्या सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


