Uncategorized उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के विरुद्ध अपराधो के मामलों को ले गंभीरता से, समय पर पीड़ित को मिले न्याय : डीसी प्रीति

■ उपायुक्त ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

यमुनानगर, 18 फरवरी- उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के तहत जो भी मामले आते है उनके केसों को गंभीरता से लें तथा समय पर पुलिस चालान प्रस्तुत करे और पीड़िता को नियमानुसार समय पर न्याय मिले।

उपायुक्त प्रीति बुधवार को डीसी कार्यालय में चिन्हित अपराधों के तहत बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उपायुक्त ने गंभीरता से सभी मामलों की जानकारी ली। बैठक में जिला न्यायवादी धर्मचंद ने बताया कि आज की बैठक में उपायुक्त ने कमेटी में चिन्हित अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, महिलाओं से छेड़छाड़ के गंभीर मामले और महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट के केसों पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सकें। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार, जिला न्यायवादी धर्मचंद, सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल उपस्थित रही।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.