किसान जत्थेबंदियो ने रेलवे ट्रैक नंगे धड़ होकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन ।
September 26th, 2020 | Post by :- | 302 Views
माझा ,मालवा ,दोआबा में आंदोलन हुआ तेज़ ,7 जगहों पर रेल पटड़ी जाम ,27 को करेंगे औरतों का विशाल एकत्र ।

जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
किसान मज़दूर सँघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा जन आंदोलन में उभरे रेल रोको आंदोलन को और तेज़ करते हुए आज 7 जगहों पर जिनमें  गुरदासपुर ,टांडा ,हुशियारपुर ,जलन्धर ,तरनतारन शहर और फाजिल्का में रेल  जाम की। आंदोलन को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ,सुखविंदर सिंह सभरा ,और गुरबचन सिंह चब्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बयान दे रहें हैं। वह किसानों मजदूरों को विपक्ष ने गुमराह किया है के साथ बिल्कुल सहमत नही ।उन्होंने कहा कि हमे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,किसानों मजदूरों की आवाज़ सुनने की जगह विशव व्यापार संस्था और कॉरपोरेट दबाव के नीचे देश के किसानों के विरुद्ध फैसला कर रहें हैं ।
देविदासपुरा रेल्वे ट्रैक पर किसानों द्वारा नंगे धड़ होकर प्रदर्शन किया  ।किसान नेताओं ने कहा कि अनुराग ठाकुर कह रहें हैं कि 8.5%टेक्स सरकारी मंडी में किसानों को लगता है। यह टेक्स किसानों को नही व्यापारियों को लगता है जो मोदी सरकार ने माफ किया है। अकाली दल के धरने में मोदी सरकारी खिलाफ कोई भी नारेबाजी नही की गई ,वह आज भी गठजोड़ का हिस्सा हैं। किसान नेताओं ने कहा कि 27 सितंबर को औरतों का एक बड़ा इक्ट्ठ किया जाएगा। उन्होंने पूरे देश निवासियों को अपील की कि वह देश व्यापी रेल रोको आंदोलन चलाएं ,कांग्रेस पार्टी ,राजस्थान ,छत्तीसगढ़ राज्यों में कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ मते पास करे ।इस मौके पर लखविंदर सिंह वरियाम ,सतनाम सिंह मनोचाहल ,जर्मनजीत सिंह बंडाला ,जवाहर सिंह टांडा ,रणजीत सिंह कलेरबाला ,इकबाल सिंह वड़िंग ,अमरदीप सिंह गोपी ,लखविंदर सिंह डाला ,गुरजीत सिंह गंडीविंड ,नरिंजन सिंह ,कुलवंत सिंह भैल ,नरिंजन सिंह बरगाड़ी ,बचित्तर सिंह व अन्य हाजिर थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review