7 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आयुष्मान भारत कैम्प पखवाड़ा: यमुनानगर उपायुक्त मैडम प्रीति
February 16th, 2026 | Post by :- | 23 Views

यमुनानगर, 16 फरवरी- उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सरकार द्वारा आम लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ लेने के लिए 7 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आयुष्मान भारत कैम्प पखवाड़ा चलाय जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड व वय वंदना कार्ड नहीं बनवाया है। उनके लिए सरकार द्वारा एक अवसर दिया गया है ताकि वे जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड व वय वंदना कार्ड बनवाएं ताकि जरूरत पड़ने पर प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में मुफ्त में इलाज प्राप्त किया जा सके।सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वय वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके माध्यम से लाभार्थी 5 लाख रुपये तक का ईलाज मुफ्त में ले सकता है। यह योजना सिर्फ प्राथमिक चिकित्सा तक सीमित नहीं है इसमें हदय संबंधी सर्जरी जैसे बायपास, एंजियोप्लास्टी, डायलिसिस जैसे किडनी रोग, कैंसर के ईलाज किमोथैरेपी, रेडिएशन जैसे लगभग 1600 बीमारियां कवर होती हैं। ईलाज की सुविधा निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में उपलब्ध है।नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि जिला यमुनानगर में आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड लाभार्थियों की संख्या 837359 है जिसमें से 755025 लाभार्थियों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है और 82334 लोगों के कार्ड बनने अभी बाकी है और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वय वंदना कार्ड लाभार्थियों 76334 है जिसमें से केवल 11073 लोगों ने ही वय वंदना कार्ड बनवाएं है और 65261 लाभार्थियों के कार्ड बनने अभी बाकी है। इस योजना के तहत लाभार्थी को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस ईलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है। यह राशि ने केवल सामान्य बीमारियों बल्कि गंभीर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भी पर्याप्त है।उन्होंने जिला यमुनानगर के सभी आयुष्मान लाभार्थियों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी नागरिक अस्पताल, कॉमन सर्विस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर आयुष्मान मित्र के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।