छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर रोहरा परिवार ने कराया विशाल भंडारा सुबह से शाम तक भूतेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के रोहरा परिवार द्वारा भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया भंडारे का शुभारंभ एसडीएम हितेश्वरी बागे तथा कैट अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ भंडारा शाम 7 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया उल्लेखनीय है कि रोहरा परिवार पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भंडारा का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य में तहसीलदार रमेश मेहता, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और समाजसेवी लोगों ने सहभागिता निभाई ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग कर आयोजन को सफल बनाया मालूम हो कि हर वर्ष यहां हजारों श्रद्धालु निःशुल्क भंडारा प्रसाद का लाभ उठाते हैं इस आयोजन में रोहरा परिवार के साथ गरियाबंद और रायपुर के कई व्यापारी भी सहयोग के लिए पहुंचते हैं समिति सदस्य प्रकाश चंद रोहरा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से वर्षों से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है हमारा उद्देश्य है कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को प्रसाद और सुविधा मिल सके भंडारे को सफल बनाने में वीरभान दास रोहरा, प्रकाश रोहरा, जमियत रोहरा, अजय रोहरा, पम्मन रोहरा, अर्जुन रोहरा, आशीष रोहरा, तरुण रोहरा, नवीन नीलानी सहित अनेक सदस्य सक्रिय रहे। इसके अलावा रायपुर सन एंड सन के शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल, राजेश गोविंद दानी, राजेश अडवानी तथा महासमुंद से सुनील राजपाल, अनिल राजपाल सहित कई व्यापारियों ने भी सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *