बिहारी समुदाय के लोगों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहा है : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
September 23rd, 2020 | Post by :- | 395 Views
बिहारी समुदाय के लोगों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहा है : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  की अध्यक्षता में बिहार समुदाय को सम्बोधित करते हुए विशेष वर्चुअल कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेंद्र  प्रसाद गुप्ता ने सभी बिहारी समुदाय के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहारी समुदाय के लोगों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बहुत ही ज्यादा संख्या में प्रवासी इस समय चंडीगढ़ के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और आने वाले बिहार के लोकसभा चुनावों में वह सभी अपने निकटतम परिवार जनों और मित्रों से संपर्क साधने का काम अभी से शुरू कर दें और भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करें। केंद्रीय मंत्री ने बताया किस प्रकार से बिहार में सरकार ने पिछले 15 सालों से विकास के नए आयामों को छुआ है, आज बिहार में प्रत्येक व्यक्ति बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की नीतियों के चलते खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर है।
भाजपा बिहार के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र गुप्ता ने चंडीगढ़ से जुड़े हुए सभी प्रवासी भाई बहनों से आग्रह किया कि कृपया प्रत्येक व्यक्ति 100 प्रवासी भाई बहनों की सूची बनाकर संगठन द्वारा मनोनीत चुनावी संयोजक गणेश झा को जल्द से जल्द सौंपने का कष्ट करें  जिससे चुनावों में ज्यादा से ज्यादा प्रवासी भाई बहनों को बिहार चुनावों के लिए भेजने का प्रबंध किया जा सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद ने दोनों अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ में रहने वाले प्रवासी नागरिकों सभी से संपर्क साधते हुए बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दिन रात एक कर देंगे और हर विधानसभा में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।
राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देश की पालना करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान निर्णय किया कि चंडीगढ़ में बिहार की कौन कौन सी विधानसभा के लोग रहते हैं,  उसके अनुसार सोशल मीडिया whatsapp पर बिहार की विधानसभाओं के हिसाब से ग्रुप बना कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा  जाए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने  कहा कि चंडीगढ़ में बिहार के लोगों की संख्या भी काफी है इनमे से कुछ लोग तो मतदान दिवस के आस पास अपने घरों में जाते हैं और कुछ लोगों के घरवाले बिहार में ही रहते हैं | ऐसे में यदि यहाँ पर रहने वाले बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर मिले और उनसे संपर्क स्थापित कर भाजपा के समर्थन की बात कहें और बिहार में अपने रिश्तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करे, हमें इस प्रकार की भूमिका के लोगों को भी तलाशना होगा |
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री और बिहार विधानसभा के चंडीगढ़ संयोजक गणेश झा ने कहा की  बिहार मे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितेश कुमार के नेतृत्व में विकास कर रहा है। सभी वर्ग के लोग बिहार में खुश हैं, गणेश झा ने कहा चंडीगढ़ मेँ  रह रहे  बिहारी  लोगों के साथ मिलकर बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाएंगे इस कार्यक्रम में राजकिशोर, सुभाष मौर्य, अरविंद सिंह, बंटी सिंह, मोहन जी, अशोक शाह, बृजेश झा, लाल झा, अजय झा, संतोष सिंह, मीरा पासवान और बिहार के अन्य लोग उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review