मनोज शर्मा,चंडीगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़,पंचकूला,मोहाली ने आर्य समाज एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से पंचकूला में अत्यंत भव्य,आकर्षक एवं प्रभावशाली शोभायात्रा का आयोजन किया। केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को विधिवत रवाना किया।
यह शोभायात्रा आर्य समाज (दि गुरुकुल स्कूल), सेक्टर-20 से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों एवं सेक्टरों से गुजरती हुई नगर के प्रमुख स्थानों से होती हुई आर्य समाज सेक्टर-9,पंचकूला में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में आर्य बधुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा की विशेषता आर्य समाजों और आर्य शिक्षण संस्थाओं की उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित सहभागिता रही। विभिन्न संस्थाओं द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन,वैदिक संस्कृति तथा सामाजिक सुधारों पर आधारित सुंदर एवं आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण,देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा समाज सुधार से संबंधित प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किए।
साथ ही विद्यार्थियों की ओर से शास्त्रीय नृत्य, लेजियम,डंबल,स्केटिंग,योग एवं बैंड-बाजे की आकर्षक प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा की शोभा को और भी बढ़ाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से वैदिक परंपरा,अनुशासन एवं सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर प्रदर्शन किया गया,जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के सत्य,वेद प्रचार,सामाजिक समरसता,नारी शिक्षा, राष्ट्रभक्ति एवं मानव कल्याण के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में आर्य समाज के पदाधिकारी, विभिन्न आर्य संस्थाओं के प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
केंद्रीय आर्यसभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने शोभायात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी आर्य संस्थाओं,शिक्षण संस्थानों, प्रशासन एवं नगरवासियों के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रविंद्र तलवाड़,योगराज चौधरी, प्रकाश चन्द्र शर्मा,वी.बी.टी. मलिक,डॉ. विनोद शर्मा,धर्मवीर बत्रा,डॉ. रमेश बावा,योगेश मोहन पंकज,योगेन्द्र क्वात्रा,स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, स्वामी सच्चिदानंद,आर्य सी जीवन,डॉ. बी.सी. जोसन,भास्कर आर्य, डॉ. अजय गुप्ता,रामेश्वर प्रसाद गुप्ता,सरिता यादव प्रिंसिपल संगीता, जे.के. अरोड़ा,डॉ. रजनी थरेजा,उषा गुप्ता,कमला भाटीवाल,डॉ. सुनील,अनुजा शर्मा,मंतोषपाल सिंह,ज्योतिका आहूजा,जया भारद्वाज,ममता गोयल,अमिता सचदेवा,मनिंदर वोहरा,रितु दिल्लगी,चरणजीत आर्य,मधुकर कौड़ा,जयवीर वैदिक,मधुव्रत शर्मा,पवन पाल,अशोक आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





