चंडीगढ

*महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव गुसाईं मंदिर, मनीमाजरा सेक्टर-13 चंडीगढ़ की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन लाल पम्फेर ने ज्योति प्रज्वलित कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
शोभायात्रा शिव गुसाईं मंदिर मनीमाजरा से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, मेन बाजार, ओल्ड रोड, रेडी मार्केट, मोटर मार्केट, मोरी गेट, गोविंदपुरा, मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, पिपली वाला टाउन, माड़ी वाला टाउन, शांति नगर और देहरा साहब होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों एवं मंदिर कमेटियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए दूध, फल और बिस्कुट आदि की सेवा की गई।
शोभायात्रा में द नेशनल ए.डी. क्लब मनीमाजरा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *