February 10th, 2026 | Post by :- | 81 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डिप्टी सिविल सर्जन डा. बलजिन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत राज्य मुख्यालय, पंचकूला की पहल पर पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में हृदय रोग से संबंधित ईको कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप के अंतर्गत अम्बाला जिले से कुल 15 बच्चों को आरबीएसके वाहनों के माध्यम से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ भेजा गया। जहां सभी बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार एवं जांच की गई। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत कुछ बच्चों को पुन: फॉलो-अप की सलाह दी गई, जबकि 4 बच्चों को जीवन-रक्षक हृदय शल्य चिकित्सा (हार्ट सर्जरी) के लिए शीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी गई।
पीजीआईएमईआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में जहाँ सामान्यत: ओपीडी में लंबी कतारें एवं जांचों के लिए प्रतीक्षा अवधि अधिक रहती है, वहाँ इस पहल के अंतर्गत सभी परामर्श एवं जांचें एक ही दिन में बिना किसी विलंब के पूरी की गईं। सभी अभिभावकों ने समयबद्ध एवं सुचारू उपचार से अत्यंत संतोष व्यक्त किया और इस व्यवस्था के लिए राज्य मुख्यालय, पंचकूला तथा आरबीएसके टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अभिभावकों ने इस मानवीय एवं सराहनीय पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग का हार्दिक धन्यवाद किया। यह पहल बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।