गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हुआ गंगापुर: शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े
September 12th, 2019 | Post by :- | 534 Views

गंगापुर सिटी, ( सीताराम गर्ग )   ।      शहर में ऐतिहासिक विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में शामिल श्रद्धालुओं के गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शहर गूंजायमान हो गया।

शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी लोगों की ओर से स्वागत किया गया। शास्त्री नर्सिंग होम की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र शास्त्री व शैलशास्त्री भी मौजूद रहे। दस दिन से चल रहे गणेश उत्सव के आखिरी दिन सुबह ११ बजे पुरानी अनाज मण्डी से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में विभिन्न सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। ये झांकियां आगरा के भोले पंडित शर्मा ग्रुप की ओर से सजाई गई थी। कृष्ण-राधा, शिव शंकर पार्वती सहित विभिन्न सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि इस टीम की ओर से ही गणेश महोत्सव स्थल पर  प्रतिदिन कई धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को राेमांचित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

शोभायात्रा में घोडे, ऊंट व भगवान की झांकियों से सजे रथ लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा के साथ जनसमूह की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर ही शोभायात्रा में शामिल हो।

 

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review