प्रोफेशनल गोल्फर जीव मिलखा सिंह ने मनसा देवी कंप्लेक्स में दो कनाल का प्लॉट करवाया ट्रांसफर।
September 7th, 2020 | Post by :- | 194 Views

पंचकूला।(मनीषा) फ़्लाइंग सिंह नाम से जाने जाने वाले प्रसिद्ध भारतीय धावक मिलखा सिंह के नाम पर उनके बेटे प्रोफेशनल गोल्फर जीव मिलखा सिंह ने मनसा देवी कंप्लेक्स में दो कनाल का प्लॉट ट्रांसफर करवाया। दरअसल हरियाणा में २२ जुलाई के बाद तहसील कार्यालयों में काम बंद था। रजिस्ट्रियां खुलने के पहले दिन केवल दो रजिस्ट्रियां और दो फैमिली ट्रांसफर हुई। पंचकूला के तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा ने बताया कि जीव मिल्खा सिंह ने अपने पिता मिल्खा ङ्क्षसह के नाम पर मनसा देवी कंप्लेक्स सेक्टर ४ में दो कनाल का प्लॉट करवाया है। दोपहर साढ़े ११ बजे पिता और पुत्र तहसील कार्यालय में पहुंचे और सवा १२ बजे ट्रांसफर डीड करवाकर चले गये। फैमिली ट्रांसफर में किसी तरह की फीस नहीं लगती। भारत की महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान एवं जीव मिल्खा सिंह की माता निर्मल कौर ने कहा कि हमने रुटीन में लिया है, कोई विशेष कारण नहीं है।
दरअसल सरकार की ओर से रजिस्ट्री को लेकर नया सॉफ्टवेयर बनाया हुआ है। सॉफ्टवेयर ठीक से न चलने के कारण बुधवार से काम तो शुरु हो गया, लेकिन कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रजिस्ट्री को लेकर टोकन भी नहीं मिल पा रहे थे। इसलिये केवल दो रजिस्ट्रियां और फैमिली दो ट्रांसफर डीड हो पाई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review