उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व बजरंग बहादुर सिंह ने आलमाइटी में पुस्तकालय का किया लोकार्पण

महराजगंज (एके जायसवाल), आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विद्यालय के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, सत्यमेव जयते, मेड इन इंडिया, हर ज़र्रा मेरे देश का, ओ री सखी कार्यक्रम ने माहौल को देशभक्ति कर दिया। तो दूसरी और चंदा चमके चम- चम ग्रुप डांस के माध्यम से क्लास फर्स्ट और एलoकेजी०के बच्चों ने सबके मन को मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमें आजादी तो 1947 में ही मिल गयी थी लेकिन इसकी सार्थकता तब हुई जब हमारा खुद का संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी संस्थान का हृदय होता है। यह न केवल ज्ञान का भंडार है, बल्कि विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता और शोध की प्रवृत्ति को भी जन्म देता है। प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि आजादी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक बलिदान दिया है।शिक्षा से हम अपने इस आजादी को और भी बुलंदियों तक ले जा सकते हैं और इसके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विशाल पुस्तकालय खोला गया है।यह नया पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें विभिन्न विषयों की 1000 से अधिक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संदर्भ ग्रंथ और डिजिटल ई-लर्निंग सेक्शन की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के बैठने के लिए शांत और आरामदायक वातावरण तैयार किया गया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *