
कठूमर,अलवर (अशोक भारद्वाज)
कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम मानखेड़ा निवासी अर्जुन शर्मा जो पूर्व वायु सैनिक सुभाष चंद शर्मा के पुत्र हैं। गुजरात में रहकर गांधीनगर की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ी है। और अपनी पढ़ाई पूरी कर भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। कोविड-19 के चलते अपने गांव आया और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गौ माता को चारा मिठाई खिला कर क्षेत्र के युवाओं से बेजुबान जानवर की हर संभव मदद करने व सुबह जल्दी जागकर शारीरिक व्यायाम कर देश सेवा हेतु सेना में जाने का आव्हान किया।
फोटो:- गौ माता को मिठाई खिलाते अर्जुन शर्मा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।