विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद मेजर अमित आहुजा द्वार, पार्क व चौक का किया उदघाटन।
August 15th, 2020 | Post by :- | 264 Views

अम्बाला :(अशोक शर्मा)
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार सैक्टर 7 अम्बाला शहर में शहीद मेजर अमित आहुजा द्वार, शहीद मेजर अमित आहुजा पार्क तथा पंचायत भवन के नजदीक शहीद मेजर अमित आहुजा चौक का उदघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व विधायक असीम गोयल ने इस अवसर पर शहीद मेजर अमित आहुजा के घर जाकर उनकी माता को सम्मान का प्रतीक शाल भेंट की वहीं उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि शहीद मेजर अमित आहुजा की माता धन्य है जिनके लाल ने 24 साल की उम्र में देश सेवा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों और अमित आहुजा जैसे फौलादी, बहादुर जवानों की बदौलत ही आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं पर 24 घंटे पहरा देते हुए हमारी रक्षा कर रहे हैं, उनके कारण ही हम चैन की नींद सोते हैं। हमें अपने शहीदों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ते हुए देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि हमें शहीद मेजर अमित आहुजा पर गर्व है कि जिन्होंने देश सेवा का परिचय देते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। यह अम्बाला वासियों के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर नगर निगम कमीशनर पार्थ गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, सैक्टर 7 वैल्फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन मदन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा, शहीद अमित आहुजा के भाई अतुल आहुजा, रितेश गोयल, मनदीप राणा, हितेष जैन, अर्पित अग्रवाल, विनिश वरमानी, एसोसिएशन से प्रेम गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, विपिन, राजु गुप्ता, ध्रुव त्रिखा, शंटी धीमान, विनोद चोपड़ा, अशोक कक्कड़, संजीव गोयल टोनी, देवेन्द्र माणकपुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review