अवैध कॉलोनियों में बनी हुई सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
January 20th, 2026 | Post by :- | 27 Views
अवैध कॉलोनियों में बनी हुई सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।

अंबाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गंाव कालपी सब तहसील मुलाना (खसरा न0 41//3 मिनी, 4/1/2 मिनी) व गंाव नाहवनी सब तहसील मुलाना (खसरा न0 46//11 मिनी, 20/1, 20/2, 21/3, 47//15, 16, 17, 24/1) व जिला अम्बाला में लगभग 0.5 एकड एंव 4.5 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में बनी हुई सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार – रोहित चौहान, गुरजिन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता व पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।