स्वतंत्रता दिवस पर पूरे हिमाचल में पौधारोपण करेगी एनयूजे इंडिया
August 12th, 2020 | Post by :- | 400 Views

– सभी मंडलों व जिलों को सौंपी गई जिम्मेदारी

– राज्य स्तरीय कार्यक्रम बददी की सनेड पंचायत में

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

– पूरे प्रांत में 1100 से ज्यादा पौधे रोप जाएंगे

बददी ! नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल प्रदेश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रांत में पौधारोपण करेगी। आज एनयूजे इंडिया की वर्चुअल प्रांत बैठक प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें अधिकांश जिलों के प्रतिनिधियों व राज्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर व महिला विंग की अध्यक्षा सीमा शर्मा ने बताया कि आज की प्रांत बैठक में सभी मंडलों व जिलों को पौधारोपण का लक्ष्य दे दिया गया है। हर मंडल इकाई 25 व जिला इकाई के लिए 50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत सनेड के अंतर्गत बागबाणियां में होगा और वहां पर 101 पौधे लगाएं जाएंगे। हमीरपुर व रामशहर इकाई भी 100-100 पौधे लगाएगी। यह कार्यक्रम वन विभाग, आम समाज व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में राज्य में संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर एनयूजे इंडिया के सदस्यों के रुप में जोगिंद्र देव आर्य, दिनेश कंवर, पंकज भारतीय, निष्पक्ष भारती, सलीम कुरैशी, सुमित शर्मा परवाणु, सुरेंद्र अत्री, हरिराम धीमान, ललित वर्मा, सीमा शर्मा, मीना, रीना, किशोर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर कुल्लू, रोहित गोयल, प्रदीप पुरी कुनिहार, विजय ठाकुर कांगडा, विकल्प ठाकुर राजगढ, जगमोहन शर्मा रामपुर, हेमंत सोलन, एडवोकेट सुमित शर्मा बददी, मनोज रतन पालमपुर, रविंद्र तेजपान, भारत भूषण ऊना, श्याम लाल पुंडीर पांवटा सहिब सहित कई सदस्य शामिल थे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review